Menu
blogid : 318 postid : 1264766

भारत में धनकुबेरों का शहर, यहां रहते हैं 45000 करोड़पति और 28 अरबपति

अर्थ विमर्श
अर्थ विमर्श
  • 173 Posts
  • 129 Comments
ead More:

कौन कहता है भारत गरीब है, न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार तो ऐसा नहीं लगता है. अगर न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट की बात माने तो केवल मुंबई में भारत के आधे अरबपति और करोड़पति लोग मिल जाएंगे. आइए जानते हैं क्या खास है इस रिर्पोट में.


Mumbai


मुंबई है सबसे अमीर शहर

न्यू वर्ल्ड वेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, धन के मामले में सबसे ज्यादा अमीर शहर कोई शहर नहीं बल्कि मायानगरी मुंबई है. जी हां, मुंबई देश का सबसे अमीर शहर है यहां लोगों के पास कुल 820 अरब डॉलर की संपत्ति है, जबकि 45,000 करोड़पति और 28 अरबपति हैं.


Mumbai


मुंबई में है कई अरबपति और करोड़पति

न्यू वर्ल्ड वेल्थ नेअपनी रिपोर्टे में माना है कि मुंबई शहर में 45 हजार करोड़पति रहते हैं. कुल 820 अरब डॉलर की संपत्ति वाले इस शहर में अरबपतियों की संख्या 28 है. करोड़पति लोगों में ऐसे लोग शामिल हैं, जिनके पास कुल संपत्ति 10 लाख डॉलर या उससे अधिक है. अरबपति में वो लोग शामिल है जिनके पास कुल संपत्ति एक अरब डॉलर या उससे अधिक है.



Read: कर्जदाताओं के 7000 करोड़ रुपए खाने वाले अय्याश बिजनेसमैन की कहानी


दिल्ली को मिला है दूसरा स्थान

22 हजार करोड़पतियों और 18 अरबपतियों के साथ दिलवालों की दिल्ली दूसरे स्थान पर है. दिल्ली के लोगों के पास कुल 820 अरब डॉलर की संपत्ति है.


delhi



बेंगलुरु तीसरे स्थान पर है

7,500 करोड़पतियों और 8 अरबपतियों के साथ बेंगलुरू तीसरे स्थान पर जमा हुआ है. बेंगलुरू में लोगों के पास कुल 320 अरब डॉलर की संपत्ति है.


bengaluru


ये शहर भी है सूची में

इस लिस्ट में हैदराबाद (310 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 8,200 करोड़पति, 7 अरबपति), कोलकाता (290 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 8,600 करोड़पति और 10 अरबपति), पुणे (180 अरब डॉलर के साथ 3,900 करोड़पति और 5 अरबपति), चेन्नई (150 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 6,200 करोड़पति और 4 अरबपति) और गुडग़ांव (110 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 3,600 करोड़पति के साथ 2 अरबपति) शामिल हैं.


kokata


है. इस रिपोर्ट में सरकारी कोष को आंकड़ों से अलग रखा गया है…Next


Read More:

कभी कॉलेज से निकाले गए थे ये बिजनेसमेन, आज दुनिया के अरबपतियों में शामिल

दिल्ली में पेट्रोल 63 रुपए, यहां 1 रुपए प्रति लीटर है पेट्रोल

टाटा स्टील को इस वजह से सिर्फ 100 रुपए में बेचना पड़ा ये कारोबार!

Read Comments

    Post a comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    CAPTCHA
    Refresh